Punjab News: पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल, कई थानों के SHO बदले गए, पढ़ें List

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab Police Transfer Posting News: पंजाब के मोहाली जिला पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कुल 15 पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस फेरबदल में कई थानों के एसएचओ (SHO) बदले गए हैं, जिससे जिले में पुलिस व्यवस्थाओं में नई रणनीति अपनाने की तैयारी दिखाई दे रही है।

पंजाब (Punjab) सरकार लगातार पुलिस को चाक चौबंद रखना चाहती है। इसके मद्देनजर पुलिस थानों में तैनात अफसरों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत इंस्पेक्टर अमन बैदवान को फिर से थाना फेज-11 की कमान सौंपी गई है। यह बदलाव उस समय आया है, जब वह एक युवक की हत्या मामले के बाद पुलिस लाइन में तैनात थे।

Police
Police

थाना लालड़ू की जिम्मेदारी

वहीं, फेज-11 से हटाए गए योगेश कुमार को अब थाना लालड़ू की जिम्मेदारी दी गई है। कंट्रोल रूम में रणवीर सिंह तैनात होंगे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को थाना हंडेसरा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि गुरु मिहर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

खरड़ और कुराली के थानों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। थाना सिटी कुराली के प्रभारी हर्ष मोहन बनाए गए हैं। वहीं, गुरप्रीत सिंह को थाना सदर खरड़ का प्रभारी और इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह चौहान को थाना मटौर का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह को ऑपरेशन सेल से हटाकर थाना सोहाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

साइबर क्राइम में तैनाती

थाना सोहाना के SHO सुनील कुमार को अब साइबर क्राइम में तैनात किया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को साइबर क्राइम से हटाकर ऑपरेशन सेल में भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर परविंदर सिंह को पुलिस लाइन से ट्रैफिक जोन-3 का इंचार्ज बनाया गया है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

ट्रैफिक विभाग में भी बदलाव हुआ है। थानेदार संजीव कुमार को ट्रैफिक इंचार्ज सनेटा से हटाया गया है। जगीर सिंह को ट्रैफिक इंचार्ज नयागांव और शाम लाल को लालड़ू ट्रैफिक इंचार्ज बनाया गया है।

जिले में कानून-व्यवस्था

पुलिस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल से उम्मीद है कि मोहाली जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और जनता की सुरक्षा बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी।



















Leave a Comment