Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री से CM मान ने ले लिया इस्तीफा, अफसर ने मंत्री का नाम लेकर उठाया खौफनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप

इस घटना का खुलासा होने के बाद पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Daily Samvad
2 Min Read
Minister Bhullar Accused Punjab Manager Serious
Highlights
  • पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के DM ने की खुदकुशी
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले लिया
  • चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 21 Mar 2026

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) के एक मंत्री के कारण एक अफसर ने आत्महत्या कर ली। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने इस कदम के पीछे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने जहर निगलने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि DM ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है।

परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर
परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

मंत्री से इस्तीफा लिया

इस घटना का खुलासा होने के बाद पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने कहा- विवादित वीडियो के बाद CM भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। इसके अलावा मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *