Nihang Attack: निहंग सिखों की टोल कर्मचारियों पर तलवार और डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई घटना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सिवनी। Nihang Attack: सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर को निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज देर रात सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से आरोपियों के द्वारा हिंसक कार्रवाई की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

जानकारी के अनुसार, तीन वाहनों (PB 01 F 8387 टेम्पो ट्रैवलर, PB 09 AR 4181 और PB 09 AP 5266) में सवार लोग बिना टोल का भुगतान किए बूम बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे थे। टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिफ्ट इंचार्ज मुनेश सिंह बघेल पर आरोपियों ने तलवार की मूठ, बेसबॉल डंडों, घूंसे और लातों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय अन्य कर्मचारी भी टोल प्लाजा पर मौजूद थे। हमले के बाद आरोपी मुनेश सिंह का मोबाइल फोन छीनकर सिवनी (Seoni) की ओर भाग गए। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Fastag Toll Plaza
Toll Plaza

बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे

मड़ई टोल प्लाजा के मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने लखनादौन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बनता है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों को निहंग सिख बताया जा रहा है, जो पंजाब से नांदेड़ जा रहे थे। पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



















Leave a Comment