Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - दुनिया - Middle East War: ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    Middle East War: ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    Daily SamvadBy Daily Samvad22 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Middle East War: ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
    Middle East War
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Middle East War US Iran Conflict Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी 2026 से शुरू हुआ सैन्य संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है, जिसकी चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट (Middle East) आ चुका है। एक ओर अमेरिका और इजरायल संयुक्त रूप से ईरान (Iran) पर हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच सामने आई एक ताजा रिपोर्ट ने इस युद्ध की आर्थिक और मानवीय कीमत को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

    बीबीसी (BBC) के विश्लेषण और सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) की रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध के शुरुआती दो हफ्तों में ही मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लगभग 800 मिलियन डॉलर (करीब 7520 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। यह नुकसान मुख्य रूप से ईरान (Iran War) द्वारा किए गए जवाबी हवाई हमलों का परिणाम बताया गया है।

    रणनीतिक ठिकानों को निशाना

    रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा समन्वित हवाई हमले किए जाने के बाद ईरान (Iran War) ने एक सप्ताह के भीतर कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ढांचे को व्यापक क्षति पहुंची। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक नुकसान इससे भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि सभी सूचनाएं अभी सार्वजनिक नहीं हुई हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    CSIS के सह-लेखक मार्क कैन्सियन के हवाले से कहा गया है कि क्षेत्र में अमेरिकी (US) ठिकानों को हुए नुकसान को लेकर अभी पूरी पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आंकड़े केवल प्रारंभिक अनुमान हैं और जैसे-जैसे अधिक जानकारी सामने आएगी, नुकसान का दायरा और बढ़ सकता है।

    सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

    ईरान (Iran War) ने खास तौर पर जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। जॉर्डन में एक एयरबेस पर तैनात टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम के रडार को भारी क्षति पहुंची है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 485 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।

    इसके अलावा, मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिकी एयरबेस की इमारतों और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के कारण वॉशिंगटन को करीब 310 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक झटका लगा है। सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से यह भी सामने आया है कि ईरान ने कम से कम तीन प्रमुख एयरबेस पर बार-बार हमले किए। इनमें कुवैत का अली अल-सलीम बेस, कतर का अल-उदीद बेस और सऊदी अरब का प्रिंस सुल्तान एयरबेस शामिल हैं, जहां अलग-अलग चरणों में नई क्षति दर्ज की गई।

    3200 लोगों की मौत

    इस युद्ध का मानवीय प्रभाव भी बेहद गंभीर होता जा रहा है। अब तक अमेरिका के 13 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुल मृतकों की संख्या 3,200 के करीब पहुंच चुकी है, जिनमें लगभग 1,400 आम नागरिक शामिल हैं।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो इसका असर केवल मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें इस युद्ध पर टिकी हैं और हालात के जल्द शांत होने की उम्मीद की जा रही है।



















    No related posts.

    BBC Analysis Casualties CSIS Report CSIS रिपोर्ट Economic Damage Global Security Israel Iran War Jordan Middle East War Military Strikes Saudi Arabia THAAD System THAAD सिस्टम UAE US Iran Conflict US Military Bases अमेरिका ईरान संघर्ष अमेरिकी सैन्य ठिकाने आर्थिक नुकसान इज़राइल ईरान युद्ध जॉर्डन बीबीसी विश्लेषण मिडिल ईस्ट युद्ध यूएई वैश्विक सुरक्षा सऊदी अरब सैन्य हमले हताहत
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHoliday News: पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान, नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
    Next Article Jalandhar News: जालंधर की युवती की संदिग्ध हालात में मौत, बॉयफ्रेंड के घर मिली लाश
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.