डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: शहर में नॉनवेज खाने वालों और शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, कपूरथला (Kaurthala) में श्री राम नवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर मंगलवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार (आईएएस) ने आदेश जारी करते हुए कहा कि शोभायात्रा के निर्धारित रूट पर पड़ने वाली सभी मीट और शराब की दुकानें 24 मार्च को जुलूस के दौरान बंद रहेंगी।

24 मार्च को जुलूस के दौरान बंद रहेंगी
यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 और पंजाब लिकर लाइसेंस रूल्स 1956 के रूल 37(9) के तहत लागू किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय शोभायात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
शोभायात्रा मंगलवार शाम 5:30 बजे श्री सनातन धर्म सभा से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।प्रशासन और आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस शोभायात्रा को सफल बनाएं और सहयोग बनाए रखें।







