St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्रों ने यूथ फेस्टिवल 2024 में बिखेरा अपना जलवा

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 158 शब्द|📅 05 Nov 2024

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर के छात्रों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित यूथ फेस्टिवल 2024 में अपना जलवा बिखेरा। जिनकी तैयारी कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एस. सी शर्मा और एक्टिविटी इंचार्ज रिंका की देखरेख में की गई।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

छात्रों ने इंस्टालेशन, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, कविश्री, कविता और रंगोली जैसी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में जीत हासिल की। जिसमें नितिश, अवनीत कौर, भावना, गुरलीन कौर, केशव अरोड़ा, बलराज सिंह, अरश प्रीत सिंह, जसकरण जोत सिंह भोगल, पूजा, संजना ने क्रमश: पहला और तीसरा स्थान हासिल किया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्रों ने यूथ फेस्टिवल 2024 में बिखेरा अपना जलवा
St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्रों ने यूथ फेस्टिवल 2024 में बिखेरा अपना जलवा

इसी के साथ कॉलेज ने इस प्रतियोगिता में ज़ोनल सी में दूसरी रनर अप ट्रॉफी हासिल की। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उन्हें सम्मानित किया और उनका मुंह मीठा करवाया और भविष्य में इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *