डेली संवाद, बांग्लादेश। Bus Accident: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है एक बस के गहरी नदी में गिरने से 23 यात्रियों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश (Bangladesh) में एक बड़ा हादसा हो गया। एक बस गहरी नदी में गिरने से 23 यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे।
राहत-बचाव कार्य जारी
जानकारी अनुसार बस सवार लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका वापस लौट रहे थे। उसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। वहीं कई लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बताया जा रहा है कि एक फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश करते समय बस संतुलन खोकर पदमा नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सेना, पुलिस, फायर ब्रिगेड, तटरक्षक बल की टीमें मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।







