डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के मल्हार रोड स्थित नामी गारमेंट्स स्टोर ‘ऑक्टेव’ (Octave Apparels) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्टोर के ही मैनेजर दीपक कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी पद का दुरुपयोग कर फर्म को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुँचाया।
थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने स्टोर मालिक गंगा सिंह पडिहार की शिकायत के बाद दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक ने स्टोर के कैश और स्टॉक के साथ छेड़छाड़ की।
भारी मात्रा में स्टॉक ग्राहकों को बेचे
जांच के मुताबिक, दीपक ने बिना फर्म को जानकारी दिए भारी मात्रा में स्टॉक ग्राहकों को बेच दिया और उससे हुई रकम अपने पास रख ली। इसके अलावा, वह स्टोर के गल्ले से भी पैसे चुराता रहा। इस हरकते से फर्म को करीब 4,41,750 रुपये का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के स्टॉक और कैश में किए गए फेरबदल की गहन जांच जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







