Jalandhar News: जालंधर के प्रमुख स्कूल के मालिक की गिरफ्तारी पूरी तरह गलत, स्कूल मालिक द्वारा दर्ज करवाए गए केस में बयान लेने पहुंची थी पुलिस

यह मामला पहले से ही जालंधर (Jalandhar) कमिश्नरेट में दर्ज एक FIR से जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि केस को क्रॉस वेरिफिकेशन के तहत देखा जा रहा है, जिसके चलते संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
DIPS ग्रुप के मालिक तरविंदर सिंह राजू
Highlights
  • तरविंदर सिंह राजू गिरफ्तारी की खबर भ्रामक
  • मामला पहले दर्ज FIR से जुड़ा हुआ
  • क्रॉस वेरिफिकेशन के तहत जांच जारी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 27 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के प्रख्यात DIPS ग्रुप के मालिक तरविंदर सिंह राजू को लेकर चल रही गिरफ्तारी की खबर भ्रामक है। तरविंदर सिंह राजू ने एक केस दर्ज कराया हुआ है, इसी केस के सिलसिले में पुलिस ने उनका बयान लिया है।

इस संबंध में जब DSP जलालाबाद से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि तरविंदर सिंह राजू की तरफ से एक केस दर्ज करवाया गया है, इस केस के संबंध में विरोधी पार्टी ने भी एक केस दर्ज करवाया हुआ है जिससे तरविंदर सिंह राजू और अन्य लोगों के बयान के लिए उनके घर पुलिस आई थी।

FIR से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला पहले से ही जालंधर (Jalandhar) कमिश्नरेट में दर्ज एक FIR से जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि केस को क्रॉस वेरिफिकेशन के तहत देखा जा रहा है, जिसके चलते संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद अफवाहों पर विराम लग गया है और स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *