Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - मनोरंजन - Gurpreet Ghuggi: कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने तोड़ी चुप्पी, महिला से संबंध और 5 करोड़ रुपए की बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO

    Gurpreet Ghuggi: कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने तोड़ी चुप्पी, महिला से संबंध और 5 करोड़ रुपए की बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO

    Daily SamvadBy Daily Samvad28 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Gurpreet Ghuggi: कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने तोड़ी चुप्पी, महिला से संबंध और 5 करोड़ रुपए की बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO
    Gurpreet Ghuggi
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Gurpreet Ghuggi: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गंभीर आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इन आरोपों को “पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण” करार देते हुए कहा कि यह सब उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत किया जा रहा है।

    यह विवाद उस समय सामने आया जब कनाडा में रह रहे एक यूट्यूबर ने वीडियो जारी कर दावा किया कि गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने एक अभिनेत्री को 5 करोड़ रुपये दिए थे और उनके साथ कथित रूप से निजी संबंध थे। इतना ही नहीं, इन आरोपों में यह भी कहा गया कि संबंधित अभिनेत्री गर्भवती हो गई थीं। इन सभी दावों को घुग्गी ने स्पष्ट शब्दों में खारिज करते हुए कहा कि इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

    Gurpreet Ghuggi News
    Gurpreet Ghuggi News

    झूठे आरोपों से प्रभावित होने वाला नहीं

    मीडिया से बातचीत के दौरानगुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने कहा कि उन्होंने पिछले 30 वर्षों में अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से अपना करियर बनाया है। “मेरी पहचान मेरे काम और सच्चाई से बनी है। मैं किसी भी तरह के दबाव में नहीं हूं और न ही ऐसे झूठे आरोपों से प्रभावित होने वाला हूं।

    गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने यह भी बताया कि इस तरह की निराधार अफवाहें न केवल उनके पेशेवर जीवन को प्रभावित करती हैं, बल्कि उनके परिवार और करीबियों पर भी मानसिक और भावनात्मक असर डालती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में गलत संदेश देती हैं और जिम्मेदार लोगों को इससे बचना चाहिए।

    शिकायत दर्ज कराई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने साइबर अपराध विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। “सच्चाई सामने लाना जरूरी है और मैं इस मामले को उसके तार्किक अंत तक ले जाऊंगा।

    अपने आलोचकों को जवाब देते हुए गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने एक काव्यात्मक अंदाज में कहा कि बिना किसी आधार के उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह ऐसी नकारात्मकता के सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन के मूल सिद्धांत “चर्डी कला” का जिक्र करते हुए कहा कि वह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

    आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद

    गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने मीडिया के उन वर्गों का भी आभार जताया जिन्होंने खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की और उनका पक्ष जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज में विश्वास बनाए रखने का आधार है। अंत में, गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) ने दोहराया कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और वह सच के साथ मजबूती से खड़े हैं।



















    No related posts.

    Celebrity News Chandigarh News Cyber Complaint Entertainment News Gurpreet Ghuggi India News Punjabi Actor Punjabi Cinema Social Media Controversy Viral Allegations गुरप्रीत घुग्गी चंडीगढ़ खबर पंजाबी अभिनेता पंजाबी सिनेमा भारत समाचार मनोरंजन समाचार वायरल आरोप साइबर शिकायत सेलिब्रिटी न्यूज़ सोशल मीडिया विवाद
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: माता श्री वैष्णो देवी दरबार जाने वाली ट्रेन के रूट में बदलाव से भक्तों के मन को ठेस पहुंची
    Next Article Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, दोनों नेताओं पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.