Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - दुनिया - Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, दोनों नेताओं पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

    Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, दोनों नेताओं पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

    Daily SamvadBy Daily Samvad28 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, दोनों नेताओं पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO
    Nepal former PM KP Sharma Oli Arrested
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, काठमांडू। Nepal former PM KP Sharma Oli Arrested: नेपाल की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आ गया जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पिछले वर्ष हुए चर्चित GEN-Z प्रोटेस्ट मामले से जुड़ी जांच के आधार पर की गई है।

    पुलिस के अनुसार, नेपाल (Nepal) के पूर्व प्रधाममंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) को सुबह भक्तपुर के गुंडु स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया गया, जबकि रमेश लेखक को सूर्यविनायक क्षेत्र से तड़के करीब 5 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों नेताओं की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है जब एक दिन पहले ही बालेन शाह ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।

    balendra shah
    balendra shah

    जांच आयोग की रिपोर्ट

    यह पूरी कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद गठित एक जांच आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है। इस आयोग की अगुआई पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की ने की थी। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल हुए प्रदर्शनों के दौरान हालात को संभालने में गंभीर लापरवाही बरती गई थी।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि सुरक्षा एजेंसियों को पहले से खुफिया चेतावनियां (इंटेलिजेंस इनपुट) मिली थीं, लेकिन समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए। इसके चलते हालात बेकाबू हो गए, जिससे 77 लोगों की मौत हो गई और अरबों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।

    Nepal Protest
    Nepal Protest

    10 साल तक की सजा

    आयोग ने अपनी सिफारिश में संबंधित नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज करने की बात कही थी। इसी आधार पर पुलिस ने यह सख्त कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

    गिरफ्तारी के बाद दोनों नेताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद उन्हें आर्म्ड पुलिस फोर्स की महाराजगंज स्थित बटालियन नंबर-2 में शिफ्ट किया जाएगा, जहां उनकी कस्टडी की पूरी व्यवस्था की गई है।

    सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए काठमांडू घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    किसी भी संभावित विरोध या अशांति को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इस गिरफ्तारी ने नेपाल की सियासत में हलचल मचा दी है और आने वाले दिनों में इसके व्यापक राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।



















    No related posts.

    Arrest News Balen Shah Breaking News Former Prime Minister Nepal Gen Z Protest GEN Z प्रदर्शन KP Sharma Oli Nepal News Nepal Politics Political Crisis Ramesh Lekhak South Asia News केपी शर्मा ओली गिरफ्तारी ताजा खबर दक्षिण एशिया समाचार नेपाल राजनीति नेपाल समाचार पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल बालेन शाह रमेश लेखक राजनीतिक संकट
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleGurpreet Ghuggi: कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने तोड़ी चुप्पी, महिला से संबंध और 5 करोड़ रुपए की बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO
    Next Article Russia Bans Gasoline Export: ऊर्जा संकट के बीच रूस का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से किसी भी देश को नहीं बेचेगा पेट्रोल
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.