Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: लॉकडाउन नहीं लगेगा, PM से मीटिंग के बाद CM मान ने कहा- पंजाब में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, देखें VIDEO

    Punjab News: लॉकडाउन नहीं लगेगा, PM से मीटिंग के बाद CM मान ने कहा- पंजाब में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, देखें VIDEO

    Daily SamvadBy Daily Samvad28 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: लॉकडाउन नहीं लगेगा, PM से मीटिंग के बाद CM मान ने कहा- पंजाब में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, देखें VIDEO
    CM Bhagwant Mann
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Petrol Diesel Crisis News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कल (27 मार्च) हुई बैठक के बाद शनिवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है। सीएम मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बात से इनकार किया है, इसलिए जनता को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

    सीएम भगवंत सिंह मान ने पंजाब (Punjab) में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की उपलब्धता का विवरण देते हुए कहा कि राज्य में पेट्रोल का 12 दिन, डीजल का 14 दिन और एलपीजी गैस का 6 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि दो महीने पहले भी इसी तरह की स्थिति थी, इसलिए आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

    60 दिन का तेल का स्टॉक मौजूद

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कुछ अफवाहों के कारण तेल की मांग असामान्य रूप से बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि चीफ सेक्रेटरी और जिलाधिकारी (DC) को निर्देश दिए गए हैं कि वे पेट्रोल पंपों और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की जांच करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 41 देशों के साथ समझौते किए हैं और देश में कुल 60 दिन का तेल का स्टॉक मौजूद है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    सीएम मान ने कहा कि अफवाहों से बचने की आवश्यकता है और राज्य सरकार पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी स्टॉक जमा करने या लॉकडाउन की योजना नहीं बनाई जा रही है और कोई भी ऐसी स्थिति नहीं बनेगी कि फैक्ट्रियां दो दिन के लिए बंद हों, जिससे कर्मचारियों का रोजगार प्रभावित हो।

    गेहूं की फसल पर चिंता

    पंजाब की आने वाली गेहूं की फसल को लेकर भी सीएम भगवंत सिंह मान ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर, कंबाइन और मंडियों में ट्रक समय पर चलेंगे और तेल की कमी से फसल की मंडी में तुलाई और गोदाम में पहुंचाने में कोई बाधा नहीं आएगी।

    सीएम ने प्रधानमंत्री से विनती करते हुए कहा कि भारत के दूसरे देशों के साथ अच्छे संबंध हैं और उन्होंने यह सुनिश्चित करने की मांग की कि आम नागरिकों को पेट्रोलियम उत्पादों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि वैश्विक तेल आपूर्ति और रणनीति पर भारत को सतर्क रहना चाहिए।

    परेशानी का सामना न करना पड़े

    इस बैठक में सीएम ने वैश्विक तेल व्यापार, विशेषकर रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति, और देश में पेट्रोलियम सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की। सीएम मान ने कहा कि यह समय भारत के 140 करोड़ लोगों के हित में निर्णायक कदम उठाने का है, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।



















    No related posts.

    Agriculture Punjab Bhagwant Man Diesel Stock Fuel Availability Fuel Shortage Government Statement Lockdown Update LPG Stock Narendra Modi Petrol Stock Prime Minister India Punjab CM Punjab News Wheat Crop अफवाहें ईंधन उपलब्धता ईंधन की कमी एलपीजी स्टॉक कृषि पंजाब गेहूं की फसल डीजल स्टॉक नरेंद्र मोदी पंजाब समाचार पंजाब सीएम पेट्रोल स्टॉक प्रधानमंत्री भारत भगवंत मान लॉकडाउन अपडेट सरकारी बयान
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर में स्पा सेंटर में रेड करने पहुंची पुलिस को SPA संचाक ने बनाया ‘बंधक’, जमकर हंगामा
    Next Article Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिनों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.