Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिनों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

अगले तीन दिनों के लिए आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • तीन दिन के लिए आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
  • हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक रहेगी
  • दस जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 213 शब्द|📅 28 Mar 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम पूरी तरह बदलने की चेतावनी दी है। अगले तीन दिनों के लिए आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और अब यह सामान्य के करीब है। आनंदपुर साहिब में उच्चतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हवाओं के साथ बारिश

विशेष रूप से दस जिलों—फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला—में गरज के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

राज्यभर में 28 से 31 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि 29 और 30 मार्च को रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *