Bus Accident: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, 5 की मौत और 10 घायल

ओडिशा (Odisha) के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास हुई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bus Accident
Highlights
  • ओडिशा में भीषण सड़क हादसा
  • 5 लोगों की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल
  • बस में करीब 60 यात्री सवार थे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 28 Mar 2026

डेली संवाद, ओडिशा। Bus Accident: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा (Odisha) के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास हुई।

बस में सवार थे 60 यात्री

जानकारी मुताबिक बरहमपुर से हरिशंकर जा रही इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही चालक समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू, सुमति साहू और बस चालक प्रबीन साहू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे में घायल हुए यात्रियों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *