⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 167 शब्द|📅 28 Mar 2026
डेली संवाद, पंजाब। Lal Singh Passed Away: कांग्रेस के पूर्व मंत्रिमंडल मंत्री और वरिष्ठ नेता लाल सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लाल सिंह ने 1980 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, संगठनात्मक स्तर पर काम किया और धीरे-धीरे पटियाला क्षेत्र में एक मजबूत आधार बनाया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उनके निधन की खबर से पॉलिटिकल दुनिया में दुख की लहर दौड़ गई है। लाल सिंह पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक थे, जिनका पिछले 40 सालों से पंजाब की पॉलिटिक्स में दबदबा था। लाल सिंह डकाला विधानसभा क्षेत्र और फिर सनौर विधानसभा क्षेत्र से 7 बार MLA रहे और कई बार कैबिनेट मंत्री भी रहे।







