Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab: हम ‘बेअदबी’ कानून में संशोधन करेंगे, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को उम्रकैद तक की सज़ा होगी: भगवंत मान

    Punjab: हम ‘बेअदबी’ कानून में संशोधन करेंगे, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को उम्रकैद तक की सज़ा होगी: भगवंत मान

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal28 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: हम ‘बेअदबी’ कानून में संशोधन करेंगे, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को उम्रकैद तक की सज़ा होगी: भगवंत मान
    Punjab CM Bhagwant Singh Mann News
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां पिछली ‘बेअदबी’ की घटनाओं को लेकर सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कानूनों को सख्त बनाकर और कड़ी सज़ाएं लागू करके इस संबंध में न्याय सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है।

    फतेहगढ़ साहिब में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल बड़े-बड़े दावे करते हैं कि सब कुछ उन्हीं का बनाया हुआ है, लेकिन वे कोटकपूरा, बहिबल कलां और अन्य स्थानों पर आंखें मूंद लेते हैं, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी और निर्दोष लोगों की जान गई थी, जो सब कुछ अकालियों के कार्यकाल के दौरान हुआ।

    विधानसभा का विशेष सत्र बुला रहे

    उन्होंने आगे कहा कि अकाली शायद इन ‘बेअदबी’ की घटनाओं को भूल गए हैं और मानते हैं कि लोग भी सब कुछ भूल जाएंगे, लेकिन लोग कुछ भी भूलने वाले नहीं हैं कि इन घटनाओं में उनका ही परिवार शामिल था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम सब कुछ ठीक करेंगे और इस संबंध में कानून को सख्त बनाने के लिए हम उच्च स्तरीय कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। बैसाखी के मौके पर हम जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट, 2008 में संशोधन करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुला रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए न्यूनतम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद तक की सज़ा का प्रावधान किया जाएगा। इससे कोई भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करने की हिम्मत नहीं करेगा। हम संत समाज से भी सलाह-मशविरा कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो सिर्फ हम ही कर सकते हैं और कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को अब किसी और सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखते।



















    No related posts.

    Bhagwant Singh Mann CM Mann Committing Sacrilege Law Life imprisonment Punishment Punjab Punjab News Sacrilege Sri Guru Granth Sahib
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: हॉकी पंजाब को मिला सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन (संघ) सम्मान 2025 – नितिन कोहली
    Next Article Punjab News: पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; केजरीवाल और मुख्यमंत्री ने आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप आयोजित

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.