Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की 10 का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक में सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

Daily Samvad
2 Min Read
Bihar Board 10th Result 2026
Highlights
  • शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषित किया रिजल्ट
  • बोर्ड परीक्षा में 15 लाख 12 हजार स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया
  • टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 29 Mar 2026

डेली संवाद, पटना/नई दिल्ली। Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) की ओर ओर से बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा की गई है। बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले 15 लाख 12 हजार स्टूडेंट्स सीधे ही नतीजे (Bihar Board 10th Result 2026) ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) से स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

Bihar Board Matric Result 2026

  • लिंक 1: http://matricbiharboard.com/
  • लिंक 2: https://www.biharboardonline.org/
  • कुल उत्तीर्ण छात्र: 6,01,390
  • कुल उत्तीर्ण छात्राएं: 6,34,353

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप

बिहार बोर्ड मैट्रिक में सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हर साल की तरह ही इस बार भी बिहार बोर्ड मैट्रिक में लड़कियों ने बाजी मारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *