Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 06 November 2024: आज 06 नवंबर 2024 तारीख है, बुधवार (Wednesday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी बुधवार 06 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक व्यर्थ के कार्य में उलझे रहेंगे। वहीं, कुछ राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएंगे। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई और भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आजकल ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं। वह काम किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट आएगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील या बड़ा काम आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के लोग आपके अनुकूल रहेंगे। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में हो सकता है नुकसान, व्यर्थ में कामोें में उलझेंगे, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *