Haryana News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाई 8 राउंड गोलियां, फैली दहशत

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, यमुनानगर। Haryana News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आ रही है। खबर है कि देर रात बदमाशों ने पूर्व विधायक की प्लाइवुड फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के यमुनानगर शहर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाइवुड फैक्ट्री पर देर रात अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे जठलाना स्थित Trenox Laminate कंपनी के गेट पर दो बाइक सवार युवकों ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे

जानकारी अनुसार दोनों बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में हथियार थे। आते ही उन्होंने फैक्ट्री गेट को निशाना बनाते हुए लगातार करीब 8 राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान गोलियां अंदर खड़े ट्रक तक जा पहुंची, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने मौके से गोलियों के आठ खोल बरामद हुए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच करनी शुरू कर दी है और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *