डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका BJP में शामिल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी जॉइन की है। इसके लिए भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा भी दिल्ली पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
फुलका ने 2014 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से 19,709 वोटों से हार गए थे। 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में, उन्होंने दाखा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हराया था। जनवरी 2019 में उन्होंने औपचारिक रूप से आप छोड़ दी थी।







