Haryana News: हरियाणा में रबी फसलों की खरीद शुरू, मंडियों में किसानों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएं

Muskaan Dogra
1 Min Read
Nayab Singh Saini
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) में इस साल रबी फसलों की सरकारी खरीद आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की सभी अनाज मंडियों को पूरी तरह तैयार कर लिया है।

मंडी परिसर में सफाई और साफ-सुथरी व्यवस्था के साथ-साथ किसानों के बैठने, प्रतीक्षा और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक मंडी स्थल की जिओ-फेंसिंग कर दी गई है।

मंडी स्थल की जिओ-फेंसिंग

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गेट पास, नीलामी, जे-फॉर्म और लिफ्टिंग जैसी सभी गतिविधियां केवल मंडी परिसर के भीतर ही हों, ताकि किसानों और खरीद एजेंसियों के बीच लेन-देन में कोई भी अनियमितता न हो।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गेट पास जारी करते समय वाहन का फोटो और वाहन नंबर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। इससे न केवल ट्रैकिंग की सुविधा होगी, बल्कि फसल लाने वाले वाहनों की सुरक्षा और प्रमाणीकरण में भी मदद मिलेगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *