Punjab News: पंजाब में वूलन गोदाम में लगी भयानक आग, चपेट में कई घर, इलाके में मची अफरा-तफरी

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब में वूलन वेस्ट गोदाम में लगी भयानक भीषण आग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में वूलन वेस्ट के गोदाम में आग लगने की खबर सामने आ रही है जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में टिब्बा रोड इलाके के पंजाबी बाग गली नंबर 10 में एक वूलन वेस्ट के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के 2 से 3 मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

पूरी तरह जलाकर राख

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि घटना के समय गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील वूलन वेस्ट रखा हुआ था, जिससे आग ने तेजी से फैलकर ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जानकारी अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी गिरफ्त में ले लिया। ज्वलनशील सामग्री की अधिकता के कारण आग पर काबू पाना काफी कठिन हो गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *