डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन हमलावरों द्वारा फायरिंग की जा रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में घर पर गोलियां चली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) मजीठा हलके के गांव सियालका में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। आरोपियों ने करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग की है। घर के बाहर लगे गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं।
हमले में कोई जानी नुकसान नहीं
इस पूरी घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। वीडियो में साफ तौर पर गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिवार के सदस्य रशपाल सिंह का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है, फिर भी इस तरह की घटना ने उन्हें दहशत में डाल दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।







