Haryana News: आयुक्त अमित अग्रवाल ने लिया मंडी का जायजा, किसानों की समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने का आश्वासन

Muskaan Dogra
2 Min Read
आयुक्त अमित अग्रवाल ने लिया मंडी का जायजा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल ने जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा के साथ फरीदाबाद जिले की मोहना अनाज मंडी का हाल ही में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में चल रही खरीद प्रक्रिया, भंडारण और अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा कर उनके सुझाव और फीडबैक लिया। किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों और समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि मंडी की कार्यप्रणाली और सुविधाओं में सुधार किया जा सके।

किसानों को उनके मेहनत की कीमत मिलेगी

आयुक्त अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और इसके बाद गेहूं की खरीद के भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कदम से किसानों को उनके मेहनत की पूरी कीमत समय पर मिल सकेगी और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मंडी में खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू ढंग से संचालित होगी, और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खरीफ और रबी फसलों की खरीद, भंडारण क्षमता और मंडी के यांत्रिक एवं डिजिटल संसाधनों का भी मूल्यांकन किया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *