डेली संवाद, जीरकपुर। Punjab News: पंजाब में कारोबारियों से फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गैंगस्टरों द्वारा लोगों को फोन कर उनसे फिरौती मांगी जा रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कारोबारी से मांगी 1 करोड़ रंगदारी मांगी गई है।
मोहाली के जीरकपुर (Zirakpur) इलाके में एक रियल एस्टेट कारोबारी से एक बड़े अपराधी ने 1 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की है। धमकी देने वाले ने खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया और कहा कि कारोबारी का घर, दफ्तर और गाड़ियां उसकी निगरानी में हैं।
अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई
पीड़ित बलटाना निवासी मनमोहन सिंह उर्फ सोनू (34) ने बताया कि 26 मार्च की शाम उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पंजाबी में जान से मारने की धमकी दी और 1 करोड़ रुपए की मांग की। दो दिन बाद 28 मार्च को आरोपी ने दोबारा कॉल किया और कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की घटना का जिक्र कर कारोबारी को डराने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर साइबर क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी है। जानकारी के अनुसार, डोनी बल का नाम बंबीहा-राणा गैंग से जुड़ा हुआ है, जिसने राज्य में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। दिसंबर 2022 में इसी गैंग ने मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी।







