Accident News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर टकराए आपस में 3 वाहन, सड़क पर लगा लंबा जाम

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब में नेशनल हाईवे पर टकराए आपस में 3 वाहन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 02 Apr 2026

डेली संवाद, फिल्लौर। Accident News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेशनल हाईवे पर तीन वाहनों की आपस में भयानक टक्कर हो गई जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिल्लौर (Phillaur) में नेशनल हाईवे-44 पर तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके चलते मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। वहीं इस दौरान वाहनों की आवाजाही कई घंटों तक ठप रही।

लुधियाना की ओर जा रहे वाहनों के बीच टक्कर

बताया जा रहा है कि यह घटना जालंधर (Jalandhar) से लुधियाना (Ludhiana) की ओर जा रहे वाहनों के बीच हुई। एक कार चालक जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहा था। उसके पीछे ट्रक चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टिपर ने ट्रक को टक्कर मार दी।

पंजाब में नेशनल हाईवे पर टकराए आपस में 3 वाहन
पंजाब में नेशनल हाईवे पर टकराए आपस में 3 वाहन

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

टक्कर लगने से ट्रक आगे बढ़कर कार से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तुंरत कार्रवाई करते हुए जाम को खुलवाया। इसके साथ ही पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला की जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *