Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल, CCTV में कैद हुई घटना

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing In Punjab
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 02 Apr 2026

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब में गोलियां चलने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन हमलावरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में दिन दहाड़े गोलियां चली है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) के जंडियाला गुरु इलाके के वेरोवाल रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक इनोवा गाड़ी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चली है इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इनोवा गाड़ी पर फायरिंग

बताया जा रहा है कि जिस इनोवा गाड़ी पर फायरिंग की गई, उसमें सवार व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता है। उसकी पहचान जंडियाला गुरु के नजदीक स्थित गांव तिमोवाल के रहने वाले के रूप में हुई है। घटना के वक्त गाड़ी में 2 लोग सवार थे, जिन पर अचानक हमला किया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *