डेली संवाद, नई दिल्ली। CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इस वर्ष आयोजित परीक्षा में देशभर से लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक CBSE ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और अधिकांश केंद्रों पर किसी बड़ी गड़बड़ी की खबर सामने नहीं आई। अब बोर्ड द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में बताया जा रहा है, जिसके चलते रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
10वीं का रिजल्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 30 से 40 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर देता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी रिजल्ट समय पर घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी से बचा जा सके।
री-इवैल्यूएशन का भी विकल्प
इस वर्ष परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक बताई जा रही है, जिससे रिजल्ट को लेकर प्रतिस्पर्धा भी बढ़ने की संभावना है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि CBSE का मूल्यांकन सिस्टम छात्रों के समग्र प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है, जिससे उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी परिणाम मिल सके।
इसके साथ ही, रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड छात्रों को री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का भी विकल्प देगा। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों को किसी विषय में अपेक्षित अंक नहीं मिलते हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे वे अपने परिणाम में सुधार कर सकें।
CBSE Result 2026 Class 10: रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
पढ़ाई की दिशा तय होती है
छात्रों और अभिभावकों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कक्षा 10वीं के परिणाम के आधार पर ही आगे की पढ़ाई की दिशा तय होती है। कई छात्र विज्ञान, वाणिज्य या कला संकाय का चयन करते हैं, जो उनके करियर को प्रभावित करता है।
फिलहाल, सभी की निगाहें CBSE की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। जैसे ही बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख जारी होगी, छात्रों को तुरंत सूचना मिल जाएगी। तब तक छात्रों को धैर्य बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ परिणाम का इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।

