डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर की सरस्वती नगर अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं की आवक, उठान प्रक्रिया और किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के नेतृत्व में राज्य सरकार गेहूं की खरीद को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंत्री और विधायक लगातार मंडियों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं के समाधान को सुनिश्चित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मंत्री राणा ने किसानों से संवाद करते हुए उन्हें सभी सरकारी सुविधाओं और उचित मूल्य पर फसल बिक्री की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके हित सर्वोपरि हैं और राज्य सरकार उनकी फसल की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

