Car Accident News: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, मरने वालों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल

महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) जिले के दिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में एक मारुति XL6 कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Nashik Car Accident
Highlights
  • नासिक में भयानक सड़क हादसा
  • एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
  • मारुति XL6 कार गहरे कुएं में गिरी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नासिक। Car Accident News: एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी जिसमें एक ही परिवार के सभी 9 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) जिले के दिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में एक मारुति XL6 कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोगों की जान चली गई।

6 मासूम बच्चे भी शामिल

वहीं मरने वालों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह पूरा परिवार दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव का रहने वाला था और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से घर वापस लौट रहा था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

Nashik Car Accident
Nashik Car Accident

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि कुआँ पूरी तरह पानी से भरा होने के कारण बचाव अभियान में कई बाधाएँ आईं। दो क्रेनों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार से नौ शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान सुनील दत्तात्रेय दरगोडे (34), उनकी पत्नी रेशमा सुनील दरगोडे (30), बेटी राखी उर्फ ​​गुणवंती (10), और दो भतीजियों: माधुरी अनिल दरगोडे (13) और श्रवण अनिल दरगोडे (11) के रूप में हुई है।

इसके साथ ही इस हादसे में आशा अनिल दरगोडे (32), उनके बेटे श्रेयश अनिल दरगोडे (11), बेटी सृष्टि अनिल दरगोडे (14) और भतीजी समृद्धि राजेश दरगोडे (7) की भी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस हादसे का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *