Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - लेटेस्ट खबरें - Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार के नशा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश; 1 किलो आइस, 1 किलो हेरोइन सहित 3 काबू

    Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार के नशा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश; 1 किलो आइस, 1 किलो हेरोइन सहित 3 काबू

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal6 November, 20240
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार के नशा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश; 1 किलो आइस, 1 किलो हेरोइन सहित 3 काबू
    Punjab Police busts cross-border drug smuggling gang
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: गैंगस्टर-नारको गठजोड़ (Gangster-Narco Nexus) को बड़ा झटका देते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है और उनके कब्जे से 1 किलो आइस (मेथामफेटामाइन) और 1 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

    यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

    यह जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के पिंड भकना कलां निवासी करनदीप सिंह (22), जीवन सिंह (19) और मनजिंदर सिंह (21), जो दोनों तरनतारन के चोहला साहिब के निवासी हैं, के रूप में हुई है। पुलिस (Police) टीमों ने उनकी टोयोटा एटिओस कार, जिसमें वे सफर कर रहे थे, भी जब्त कर ली है।

    3 arrested with 1 kg ice, 1 kg heroin
    3 arrested with 1 kg ice, 1 kg heroin

    जांच में हुए खुलासे

    डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी करन दीप छह साल बाद पंजाब लौटने से पहले दुबई और रूस के शहर मास्को में रह रहा था।

    उन्होंने कहा कि पंजाब लौटने के बाद, आरोपी करनदीप ने विभिन्न सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल करके पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के साथ संपर्क कायम किया और अमृतसर और उसके आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आधारित तस्कर विभिन्न क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे।

    FIR दर्ज

    डी.जी.पी. ने यह भी कहा कि जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी करनदीप विदेशी गैंगस्टर गुरदेव उर्फ जैसल के संपर्क में था। इस संबंध में अमृतसर के एयरपोर्ट थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

    DGP Gaurav Yadav Punjab
    DGP Gaurav Yadav Punjab

    यह उल्लेखनीय है कि गुरदेव जैसल कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा और सतबीर सिंह उर्फ सत्ता का प्रमुख संचालक है, जो पुलिस स्टेशन सरहाली पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आर.पी.जी.) हमले और पंजाब में कई हत्या साजिशों में शामिल थे।

    3 आरोपी गिरफ्तार

    इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डी.सी.पी. इंवेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर की अगवाई में सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस टीमों ने अमृतसर के अजनाला रोड पर पुली सूआ के पास नाका लगाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके वाहन से नशीले पदार्थों की खेप बरामद की।

    सी.पी. ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों और बरामदगियों की उम्मीद है। इस संबंध में एफ.आई.आर. नंबर 44 दिनांक 05.11.2024 के तहत थाने एयरपोर्ट, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21सी, 22सी और 23 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



















    No related posts.

    Arrested Big News Breaking News CP Daily News Daily Update DGP Gaurav Yadav Drug Smuggling Gang FIR Gangster-Narco Nexus Heroin Hindi News Latest News NDPS Punjab Punjab Hindi News Punjab News Punjab police
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकों के दौरान उनकी चिंताओं को हल करने का दिया भरोसा- चीमा
    Next Article Punjab News: अदायगी के तौर पर किसानों के खातों में 22000 करोड़ रुपये से अधिक जमा- कटारूचक्क
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.