डेली संवाद, जालंधर। Accident News: जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे (Jalandhar Phagwara Highway) पर एक निजी बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा टल गया।
इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना उस समय हुई जब कार चालक गौरव मुकंदपुर से होशियारपुर की ओर जा रहा था।

पुल के नीचे से गाड़ी निकालते समय पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। गौरव ने आरोप लगाया कि बस चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने बताया कि उसे पहले ही हादसे की आशंका थी और उसने बस चालक को सावधानी बरतने के लिए कहा भी था, लेकिन इसके बावजूद बस चालक ने ध्यान नहीं दिया और टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं, बस चालक प्रभजोत सिंह का कहना है कि कार उसके आगे चल रही थी और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।









