डेली संवाद, चंडीगढ़। Navjot Kaur Sidhu: कांग्रेस (Congress) से निष्कासित होने के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने रोक लगा दी है। दरअसल नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी बनाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी के गठन की घोषणा करके एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए “भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी” के गठन की घोषणा की।

लोगों की सेवा करना उद्देश्य
नए दल की घोषणा करते हुए नवजोत कौर ने कहा कि उन्होंने मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर नया विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया गया है। उनका उद्देश्य देश और लोगों की सेवा करना है व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। उन्होंने अपने संदेश में आध्यात्मिक सोच और ‘सत्य व प्रेम’ के मार्ग पर चलने की बात कही।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही यह भी कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी ‘पुरानी पहचान’ दिलाने के लिए काम करेगी, जहां प्रेम, साझा संस्कृति, न्याय और स्वतंत्रता की भावना हो। उन्होंने जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा सरकार देने की बात भी दोहराई।
The much awaited announcement ;we have been working on a new alternative at a national level after carefully monitoring and reviewing the current standards of performance of political leaders. Just wanting to dedicate our lives for our country giving back to the people what they… pic.twitter.com/5ypRNoX21Q
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) April 6, 2026









