डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana News: पंजाब में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है जिसके चलते इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में दिल्ली रोड पर गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके चलते वहां हड़कंप मच गया। आग के कारण फैक्ट्री के अंदर पड़ा कपड़ा, गत्ता और मशीनें जलकर राख हो गई।
फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां पहुंची
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फैक्ट्री में मौजूद सभी वर्कर्स को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है और फिलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कुछ देर पहले अचानक आग लगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बताया जा रहा है पहले फैक्ट्री वर्कर्स ने खुद बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग फैलने लगी तो फायर ब्रिगेड को बुला दिया। पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।









