Air India Fuel Price Hike: हवाई सफर होगा अब महंगा, एअर इंडिया ने बढ़ाए टिकट के दाम, नया किराया 8 अप्रैल से होगा लागू

एअर इंडिया (Air India) ने लागत के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव का फैसला लिया है। वहीं एयरलाइन के इस कदम के बाद, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों की कीमतों में वृद्धि होगी। घरेलू उड़ानों के किराए में आने वाले दिनों में रु299 से रु899 तक की वृद्धि होगी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Air India Flight
Highlights
  • जेट ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर यात्रियों पर
  • घरेलू उड़ानों के टिकटों में रु299 से रु899 तक बढ़ोतरी
  • बदलाव 8 अप्रैल से अधिकांश घरेलू रूट्स पर लागू
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India Fuel Price Hike: हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हवाई सफर करने वाले यात्रियों को महंगाई का झटका लगा है। एअर इंडिया (Air India) ने लागत के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव का फैसला लिया है।

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण जेट ईंधन की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिसका असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। देश की प्रमुख एयरलाइन, एयर इंडिया (Air India) ने बढ़ती लागत के दबाव के जवाब में अपने ईंधन अधिभार में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

रु299 से रु899 तक की वृद्धि

वहीं एयरलाइन के इस कदम के बाद, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों की कीमतों में वृद्धि होगी। घरेलू उड़ानों के किराए में आने वाले दिनों में रु299 से रु899 तक की वृद्धि होगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों की कीमतों में रु2,200 से रु26,000 तक की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दुनिया भर में जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी के बाद एअर इंडिया की ओर से अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है। बता दे कि यह बदलाव 8 अप्रैल, बुधवार से ज्यादात्तर रूट्स पर लागू हो जाएंगे।

इसके साथ ही यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए, बदला हुआ सरचार्ज 10 अप्रैल, 2026 से लागू होगा। एयरलाइन के अनुसार, टिकटों की कीमतों में वृद्धि का निर्णय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अपनाए गए संतुलित दृष्टिकोण के अनुरूप है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *