Punjab News: पंजाब में चोरी की कोशिश नाकाम, NRI की बंद कोठी में घुसे चोर को लोगों ने दबोचा

मोहाली के पॉश इलाके फेज-7 में करीब 5 बजे एक बंद पड़ी कोठी में चोरी की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

Daily Samvad
2 Min Read
In Mohali Thief Caught Hiding In Cupboard
Highlights
  • मोहाली में बंद NRI की कोठी में घुसा चोर
  • पुलिस के आने पर अलमारी में छिपा
  • मोहल्ले वालों की सतर्कता से पकड़ा गया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मोहाली (Mohali) के पॉश इलाके फेज-7 में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक बंद पड़ी कोठी में चोरी की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

चोर ने खुद को बचाने के लिए काफी चालाकी दिखाई, लेकिन मोहल्ले वालों की सतर्कता के आगे उसकी एक न चली। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर

जानकारी के अनुसार, यह कोठी एक NRI की है, जो पिछले कुछ समय से बंद पड़ी हुई थी। घर की देखरेख के लिए एक केयरटेकर नियुक्त किया गया है, जो घटना के समय किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान कोठी को सुनसान देख चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गया और चोरी की कोशिश करने लगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब कोठी के अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं, तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत अन्य लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए और कोठी को चारों तरफ से घेर लिया। ताकि चोर किसी भी हालत में भाग न सके।

Jalandhar News: जालंधर के आइकोनिक शोरूम में बड़ी वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस
chori

अलमारी में छिपा हुआ था चोर

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस (Police) को सूचना दी और खुद गेट पर निगरानी रखते रहे। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जब कमरे में रखी अलमारी खोली गई, तो चोर उसके अंदर छिपा हुआ मिला। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *