Punjab News: कनाडा की PR मिलने के बाद पत्नी ने छोड़ा पति, परिवार ने करवाया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

लुधियाना में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामला अमन नगर के रहने वाले जरनैल सिंह के बेटे मान सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप कौर का है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
कनाडा का PR मिलते ही दुल्हन भागी
Highlights
  • लुधियाना में बहू पर धोखाधड़ी का आरोप
  • PR मिलने पर पत्नी ने पति छोड़ दिया
  • पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है यहां विदेश की स्थायी निवास (PR) हासिल करने के बाद पत्नी ने असली रंग दिखाकर पति को छोड़ दिया और किसी अन्य जगह रहने लगी।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामला अमन नगर के रहने वाले जरनैल सिंह के बेटे मान सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप कौर का है।

कनाडा की PR हासिल करने के बाद धोखा

जानकारी के अनुसार, मान सिंह की शादी 10 फरवरी 2024 को कपूरथला के गांव रिहाणा जट्टां की रहने वाली अमनदीप कौर से हुई थी। कुछ समय बाद दंपति कनाडा (Canada) चले गए। लेकिन आरोप है कि कनाडा की स्थायी निवास (PR) मिलने के बाद अमनदीप कौर ने पति को छोड़कर किसी अन्य जगह रहने लगी।

Fraud
Fraud

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परेशान परिवार का कहना है कि दुल्हन ने केवल विदेश में सेटल होने के लिए मान सिंह से शादी की थी। PR मिलते ही उसने अपने पति को छोड़ दिया और अब परिवार से संपर्क नहीं कर रही।

इस मामले में थाना सलेम टाबरी में अमनदीप कौर, उनके पिता, भाई और कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बहू और उसके परिवार ने धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *