School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, मची चीख-पुकार

मेरठ (Meerut) में सेंट मेरीज एकेडमी की बस काली नदी के बराबर में करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 से 55 बच्चे सवार थे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Meerut School Bus Accident
Highlights
  • 50 से अधिक बच्चे खाई में पलटी बस में फंसे
  • बस चालक मोबाइल देखने के दौरान नियंत्रण खो बैठा
  • बच्चों को हल्की चोटें, सभी अस्पताल में भर्ती
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मेरठ। School Bus Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि 50 से अधिक बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलट गई है जिससे चलते बच्चों में चीख पुकार मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ (Meerut) में सेंट मेरीज एकेडमी की बस काली नदी के बराबर में करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 से 55 बच्चे सवार थे। बच्चों को हल्की चोटें आई है जिसके चलते उनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

बच्चे सीटों के बीच फंसे

हादसा होते ही बस के अंदर फंसे बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और बच्चों को बाहर निकाला। कई बच्चे सीटों के बीच फंसे हुए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद सड़क पर बच्चों के बैग और किताबें बिखरी पड़ी थीं।

बस चालक ने खोया नियंत्रण

बता दे कि दौराला-लावड़ मार्ग स्थित खेड़ी टप्पा गांव के पास सेंट मेरीज एकेडमी है। रोज की तरह स्कूल बस बच्चों को लेने उनके गांव घर पहुंची थी। बताया गया कि रास्ते में काली नदी फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बस चालक मोबाइल देखने लगा, तभी सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में बस चालक स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद बस कंडक्टर साइड की ओर नदी के बराबर में करीब 15 गहरी खाई में पलटी। पेड़ से बस टकराकर रुक गई। राहगीरों ने मशक्कत कर बच्चों समेत चालक को भी बाहर निकाला और पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *