डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने पंजाब (Punjab) के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सरकार को सभी कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों जितना डीए देने का आदेश दिया है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।
दो जुलाई को होगी अगली सुनवाई
हाई कोर्ट ने सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और न्यायिक अधिकारियों के बराबर महंगाई भत्ता (DA) दिया जाए। कोर्ट ने 30 जून तक डीए के भुगतान करने के आदेश दिए है। दो जुलाई को अगली सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बता दे कि अब तक पंजाब सरकार द्वारा उच्च अधिकारियों जैसे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और न्यायिक अधिकारियों को 58 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था, जबकि अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों को केवल 42 प्रतिशत डीए मिल रहा था।









