डेली संवाद, होशियारपुर। Power Cut: पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur) में 9 अप्रैल को निर्धारित बिजली कटौती (Power Off) की घोषणा की गई है।

10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली
पावरकॉम के सहायक कार्यकारी इंजीनियर राजीव जसवाल और जेई इंद्रजीत के अनुसार 66 केवी सबस्टेशन से जुड़े कई 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रभावित फीडरों में नसराला, होशियारपुर रोड, आनंद, जालंधर रोड और बालाजी फीडर शामिल हैं। इस दौरान इन फीडरों पर निर्भर औद्योगिक इकाइयों को बिजली बाधित रहने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।









