Fraud Travel Agent: पंजाब में यूके भेजने के नाम पर महिला से 20 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) में एक फर्जी ट्रैवल एजेंट ने महिला को यूके भेजने का झांसा देकर उससे लाखों रुपए ठग लिए है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Highlights
  • लुधियाना में विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी
  • फर्जी एजेंटों ने महिला से 20 लाख रुपए ऐंठे
  • पैसे वापस मांगने पर धमकियां दी गईं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) में एक फर्जी ट्रैवल एजेंट ने महिला को यूके (UK) भेजने का झांसा देकर उससे लाखों रुपए ठग लिए है। गीता कॉलोनी निवासी तानिया विग पत्नी शिवम कालरा ने पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि साहनेवाल स्थित ‘SSS ओवरसीज’ और ‘BDS कंसल्टेंसी’ के संचालक नरेंद्र सिंह और महक ने उन्हें झांसा दिया था कि वे उन्हें यूके का वर्क वीजा दिलवा देंगे।

Fraud
Fraud

पासपोर्ट भी अपने कब्जे में लिया

इस सौदे के तहत आरोपियों ने तानिया से कुल 20 लाख रुपए की भारी-भरकम राशि ऐंठ ली। इसके साथ ही सुरक्षा और अन्य खर्चों के नाम पर आरोपियों ने 2,50,000-2,50,000 रुपए के 4 चेक और पीड़िता का असली पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका काम नहीं हुआ तो महिला नेअपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। जिसके चलते पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *