Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविरों का किया औचक निरीक्षण

Muskaan Dogra
1 Min Read
Nayab Singh Saini
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विभिन्न समाधान शिविरों का बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस (VC) के माध्यम से महेंद्रगढ़, कैथल, हिसार, हांसी और करनाल के शिविरों में शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और कोई भी शिकायत अनसुनी न रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शिविरों में चल रही कार्यवाही और शिकायतों के निस्तारण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक मामले का सही और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *