Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बीती रात भारी लैंडस्लाइड होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

Daily Samvad
2 Min Read
Pathankot Bharmour Nationnal Highway Landslide
Highlights
  • चंबा में पहाड़ गिरने से सड़क बंद
  • टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे
  • लोग जान जोखिम में डालकर रावी नदी पार करने को मजबूर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, भरमौर। Landslide: पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बीती रात भारी लैंडस्लाइड होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। यह घटना भरमौर क्षेत्र में बत्ती हटी के पास रात करीब दो बजे हुई, जब पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक सड़क पर आ गिरा। इस हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों बाद भी मार्ग बहाल नहीं हो सका।

लैंडस्लाइड के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी फंस गए हैं। वीकेंड होने के चलते इस मार्ग पर यातायात सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, पंजाब (Punjab) से आने वाले पर्यटक इसी सड़क मार्ग से डलहौजी, खजियार और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों की ओर जाते हैं।

Pathankot Bharmour Nationnal Highway Landslide
Pathankot Bharmour Nationnal Highway Landslide

लैंडस्लाइड के बाद हालात गंभीर

स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मलबे के ऊपर से पैदल पार करने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ यात्रियों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद रावी नदी में उतरकर दूसरी ओर पहुंचने की कोशिश की, ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह करीब 8:30 बजे तक भी मौके पर मशीनरी नहीं पहुंची, जिससे राहत कार्यों में देरी हुई और लोगों की परेशानी बढ़ती गई। यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *