Fraud Travel Agent: कनाडा भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10, बरियारपुर (बिहार) के रहने वाले हशमत अली पुत्र मोहम्मद मुमताज ने पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन के नाम से फर्म है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada News
Highlights
  • एजेंट ने कनाडा का सपना दिखाकर ठगी की
  • हशमत अली से ऐंठे 1.48 लाख रुपए
  • रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन पर आरोप
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में फर्जी एजेंट द्वारा युवक को कनाडा भेजने के नाम पर उससे लाखों रुपए की ठगी कर ली है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10, बरियारपुर (बिहार) के रहने वाले हशमत अली पुत्र मोहम्मद मुमताज ने पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन के नाम से फर्म है।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

सोची-समझी साजिश के तहत ठगी

आरोपियों ने उसे कनाडा (Canada) भेजने का सपना दिखाया था। एक सोची-समझी साजिश के तहत आरोपियों ने उससे फाइल चार्ज और अन्य खर्चों के नाम पर कुल 1,48,560 रुपये की रकम ऐंठ ली। पैसे लेने के बावजूद जब उसे विदेश नहीं भेजा गया और आरोपी टाल-मटोल करने लगे, तब उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी रिया शर्मा, खुशी शर्मा, सिद्धांत शर्मा, आदित्य वर्मा, भास्कर यादव, राकेश रिकी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *