ED Raid: पूर्व शिक्षा मंत्री के घर ED की रेड, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त, माहौल तनावपूर्ण

बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच ईडी ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पांच चटर्जी के कोलकाता के नाकतला स्थित घर पर छापा मारा है। बता दे कि ये कार्रवाई शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Enforcement Directorate
Highlights
  • बंगाल चुनाव के बीच ईडी की बड़ी कार्रवाई
  • पार्थ चटर्जी के कोलकाता घर पर छापा
  • शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी जांच तेज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बंगाल। ED Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) के घर छापा मारा है।

मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच ईडी (ED) ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) के कोलकाता के नाकतला स्थित घर पर छापा मारा है। बता दे कि ये कार्रवाई शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है।

ED Raid
ED Raid

डिजिटल उपकरण जब्त

सूत्रों के मुताबिक, ईडी (ED) ने तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। इसके साथ ही ईडी के अधिकारियों ने पार्थ चटर्जी के करीबी तथा इस इस घोटाले में बिचौलिए प्रसन्न कुमार के न्यूटाउन स्थित घर पर भी तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जानकारी के मुताबिक ईडी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के साथ एसएससी सहायक शिक्षकों की नियुक्ति, एसएससी ग्रुप सी और डी कर्मचारियों से जुड़े भर्ती घोटालों की जांच कर रही है। इन मामलों में तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी भी आरोपी हैं।

तीन बार समन जारी

ईडी ने पार्थ चटर्जी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तीन बार समन जारी किए थे। वहीं पार्थ चटर्जी एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद अब ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की कार्रवाई की है।

Partha Chatterjee
Partha Chatterjee

जमानत पर रिहा

बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले में 23 जुलाई, 2022 को ईडी ने चटर्जी को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी उनकी सहयोगी अर्पिता चटर्जी के घर से 50 करोड रुपये नगदी व 11 किलो सोने की जब्ती के बाद हुई थी। गत नवंबर में पार्थ चटर्जी जमानत पर रिहा हुए हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *