डेली संवाद, कनाडा। PR In Canada: कनाडा (Canada) में परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पाने की योजना बना रहे विदेशी वर्कर्स के लिए बड़ी खबर है। Immigration, Refugees and Citizenship Canada (IRCC) ने एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है।
IRCC के 2026–2028 के फॉर्वर्ड रेगुलेटरी प्लान के अनुसार, मौजूदा तीन इमिग्रेशन प्रोग्राम—फेडरल स्किल्ड वर्कर क्लास, कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास और फेडरल स्किल्ड ट्रेड्स क्लास—को खत्म किया जा सकता है। इनकी जगह एक नया सिंगल PR प्रोग्राम लाने की योजना है।
लेबर मार्केट की जरूरतों के अनुसार बनाना
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव का मकसद इमिग्रेशन सिस्टम को कनाडा (Canada) के लेबर मार्केट की जरूरतों के अनुसार बनाना है। सरकार चाहती है कि देश में ऐसे स्किल्ड वर्कर्स आएं, जो अर्थव्यवस्था और बिजनेस सेक्टर को मजबूत कर सकें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि नए सिस्टम में शर्तों को आसान बनाया जा सकता है, जिससे आवेदन प्रक्रिया सरल होगी और उम्मीदवारों के लिए PR हासिल करना पहले से आसान हो सकता है।
ड्रॉ के जरिए चयन
फिलहाल एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम (Express Entry System) में उम्मीदवारों को तीन अलग-अलग प्रोग्राम में से किसी एक के तहत क्वालिफाई करना होता है। इसके बाद CRS (कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम) के आधार पर उन्हें अंक दिए जाते हैं और ड्रॉ के जरिए चयन किया जाता है।
हालांकि, यह बदलाव अभी प्रस्ताव के चरण में है। आने वाले समय में इस पर चर्चा के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर यह लागू होता है, तो कनाडा के इमिग्रेशन सिस्टम में यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।









