डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के ऊर्जा मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को अब गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती अधिकतम दो घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सोलर सिस्टम लगाने पर दिया जोर
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली व्यवस्था को इस तरह से मैनेज किया जाए कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक के दौरान अनिल विज ने सरकारी भवनों में सोलर सिस्टम लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत बेहतर काम करने वाले सर्कल को सम्मानित करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सर्कल को अवार्ड दिए जाएंगे। अनिल विज ने कहा कि इन फैसलों से न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा, बल्कि हरियाणा ऊर्जा क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।









