Punjab News: पंजाब के युवक का विदेश में अपहरण, बंधक बनाकर वीडियो कॉल पर मांगी 25 लाख की फिरौती

पंजाब (Punjab) के फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणों क्षेत्र के नजदीक गांव लखनपुर से एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
पंजाब के युवक का विदेश में अपहरण
Highlights
  • नौकरी का झांसा देकर युवक को विदेश भेजा गया
  • दुबई और इथियोपिया पहुंचने के बाद संपर्क टूटा
  • वीडियो कॉल पर बंधक बनाकर मांगी गई फिरौती
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: पंजाब (Punjab) के युवक का विदेश में किडनैप होने का मामला सामने आया है। खबर है कि पंजाब के युवक का विदेश में अपहरण कर लिया गया है और अब उसके परिवार वालों से पैसे मांगे जा रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणों क्षेत्र के नजदीक गांव लखनपुर से एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को साउथ कोरिया (South Korea) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश ले जाया गया और वहां बंधक बनाकर परिवार से फिरौती मांगी जा रही है।

अच्छी कमाई का दिया लालच

पीड़ित की पत्नी संजीवनी कौर के अनुसार, उनके पति हरबंस सिंह खमाणों के मंसूरपुर रोड पर हेयरड्रेसर की दुकान चलाते थे। कुछ समय पहले मलेशिया में उनकी मुलाकात सुरिंदर सिंह उर्फ विक्की नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिसने उन्हें 8 लाख रुपये में साउथ कोरिया भेजने और अच्छी कमाई का लालच दिया।

पंजाब के युवक का विदेश में अपहरण
पंजाब के युवक का विदेश में अपहरण

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

27 मार्च 2026 को सुरिंदर सिंह का फोन आया कि वीजा (Visa) लग चुका है और अगले दिन दिल्ली से फ्लाइट है। इसके बाद हरबंस सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने परिवार को बताया कि वह दिल्ली पहुंच गए हैं और 28 मार्च को दुबई के लिए उड़ान भरेंगे। बाद में उन्होंने दुबई (Dubai) और फिर इथियोपिया पहुंचने की भी जानकारी दी, लेकिन इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और परिवार से संपर्क टूट गया।

फिरौती की रकम बढ़ाकर 25 लाख रुपये की

30 मार्च को संजीवनी कौर को अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगे, जिनमें बताया गया कि हरबंस सिंह का अपहरण कर लिया गया है और उन्हें छोड़ने के लिए 8 लाख रुपये की मांग की गई। अगले दिन वीडियो कॉल के जरिए हरबंस सिंह को बंधक हालत में दिखाया गया और फिरौती की रकम बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई।

घटना के बाद संजीवनी कौर ने खमाणों पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर सुरिंदर सिंह और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारत वापस लाने की मांग

इधर, गांव के लोग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने सांसदों और केंद्रीय मंत्री को लिखित अपील कर युवक को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *