डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: हर संस्थान की अपनी एक पहचान होती है, लेकिन डिप्स सिर्फ एक संस्थान नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है जहाँ सपने जन्म लेते हैं, संवरते हैं और फिर दुनिया के मंच पर चमकते हैं। नूरदीप कौर, जो आज सिएटल (यूएसए) में एक सफल फाइनेंशियल वेलनेस बैंकर हैं।
शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill), जिन्होंने अपने हुनर से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। हरसिमरन सिंह बल, जो पंजाब वॉटर रिसोर्सेस में डायरेक्टर के पद पर समाज की सेवा कर रहे है। जसकंवल पाल सिंह बीर, इनकम टैक्स विभाग में डिप्टी कमीश्नर। कैप्टन यादविंदर सिंह और कैप्टन दिलराज करण सिंह, जो भारतीय सेना में देश की रक्षा कर रहे हैं।

इन उपलब्धियों पर गर्व
कर्नल डॉ. हरप्रीत बल, एक समर्पित गाइनेकोलॉजिस्ट। सुखमण पूर्वा, एक कमर्शियल पायलट के रूप में आसमान छूते हुए। पार्थ सारथी और गुरतेज सिंह, जो मर्चेंट नेवी में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। ये सिर्फ नाम नहीं हैं, ये डिप्स की मेहनत, संस्कार और विश्वास की जीवित मिसालें हैं। इन उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए सीएओ रामनीक सिंह ने कहा कि डिप्स अपने छात्रों की उपलब्धियों को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने भावुक होकर कहा कि यह संस्थान समाज की सेवा सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह करता है। सीएओ श्री जशन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्षों बाद भी पूर्व छात्र जिस सम्मान और प्रेम के साथ अपने स्कूल से जुड़े रहते हैं, वही डिप्स की असली सफलता है। एमडी तरविंदर सिंह ने बताया कि डिप्स के प्रिंसिपल्स लगातार अपने पूर्व छात्रों और उनके परिवारों से जुड़े रहते हैं, जो इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है।
विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा
डिप्स प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती। यहाँ हर छात्र के व्यक्तित्व को निखारने, उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उसे जीवन के हर क्षेत्र के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आधुनिक सुविधाओं और समर्पित टीम के साथ डिप्स हर दिन अपने विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है।
डिप्स आज भी उसी जुनून, उसी ईमानदारी और उसी समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसके साथ यह यात्रा शुरू हुई थी। और यही विश्वास है कि डिप्स की यह कहानी आने वाले समय में और भी उज्जवल अध्याय लिखेगी क्योंकि यहाँ सिर्फ शिक्षा नहीं, भविष्य बनाया जाता है।









