Punjab News: छठी से बदल जाएगी पढ़ाई की दिशा, CBSE ने लागू किया बड़ा फैसला

CBSE ने देश की स्कूली शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। बोर्ड ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) 2023 की सिफारिशों को लागू करते हुए कक्षा 6 से ‘तीन भाषा फॉर्मूला’ को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।

Daily Samvad
2 Min Read
CBSE
Highlights
  • CBSE का बड़ा बदलाव
  • बदल जाएगी पढ़ाई की दिशा
  • कक्षा 6 से लागू होगा तीन भाषा फॉर्मूला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने देश की स्कूली शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। बोर्ड ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) 2023 की सिफारिशों को लागू करते हुए कक्षा 6 से ‘तीन भाषा फॉर्मूला’ को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इसके तहत छात्रों को अब आर1, आर2 और आर3 के रूप में तीन भाषाएं पढ़नी होंगी।

सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इस नियम को तुरंत प्रभाव से लागू करें। बोर्ड ने साफ किया है कि स्कूल नई एनसीईआरटी किताबों के आने का इंतजार न करें। जब तक आधिकारिक पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं होतीं, तब तक स्कूल स्थानीय संसाधनों या अन्य सहायक पुस्तकों के माध्यम से तीसरी भाषा की पढ़ाई शुरू करवाएं।

School
School

स्कूलों को निर्देश दिया

इसके साथ ही स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने द्वारा चुनी गई तीसरी भाषा की जानकारी बोर्ड के ओएएसआईएस (OASIS) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें। क्षेत्रीय कार्यालयों को इस प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस नए फैसले का सीधा असर छात्रों के भविष्य पर भी पड़ेगा। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 9 और 10 में छात्र केवल उन्हीं भाषाओं का चयन कर सकेंगे, जिन्हें उन्होंने कक्षा 6 में तीसरी भाषा के रूप में पढ़ा होगा। यानी भाषा चयन अब शुरुआती कक्षाओं से ही तय हो जाएगा। सीबीएसई का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों में बहुभाषी क्षमता, बेहतर संवाद कौशल और सांस्कृतिक समझ विकसित करना है, जिससे वे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *